logo

रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हादसे मे घायल आजसू केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह रिम्स में जाकर मरीजों से मिले

रांची: रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हादसे को लेकर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने मृत एवं घायल लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की वही उनके दिशा निर्देशानुसार पर केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशल क्षेम जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की अस्पताल प्रबंधन से किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर मदद करने का आश्वासन दिया है, वही परिवार वालों से भी बातचीत कर आगे हर संभव मदद करने की बातें कही है ।।बता दे की झारखंड के लोहरदगा जिले में बुधवार को रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ को बेहतर इलाज के लिए रिम्‍स, रांची रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक रामनवमी को लेकर शोभायात्रा निकाली गई थी। एस के राणा चौक के समीप पहुंचने पर शोभायात्रा के साथ डीजे लगा वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।
श्रद्धालुओं के मुताबिक शोभायात्रा के पीछे-पीछे एक वाहन चल रहा था। इसमें डीजे लगा था। गियर में ही वाहन का ड्राइवर चला रहा था। इसी क्रम में वाहन जुलूस में शामिल लोगों को रौंदते हुए 10 मीटर तक चला गया। इसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।
इस घटना में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल पहुंचाया गया। तीन लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्‍हें इलाज के लिए रिम्‍स रेफर किया गया। इसमें से एक की रास्‍ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है।

0
502 views